Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: लौंद क्लब ने बोल बम को 150 रन से हराया, योगेश पटेल की दोहरा शतक प्रदर्शन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 04/02/2026 11:21:02 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 04/02/2026 11:21:02 am
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिविजनलि के 14 वें मैच में लौंद क्रिकेट क्लब का मुकाबला बोल बम क्रिकेट क्लब की टीम से हुआ।

विस्तार

बिहार: नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिविजनलि के 14 वें मैच में लौंद क्रिकेट क्लब का मुकाबला बोल बम क्रिकेट क्लब की टीम से हुआ। लौंद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में योगेश पटेल के शानदार दोहरा शतक 213 रन प्रिंस के 54 रन जब की दीपू के 54रनों की मदद से 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी करते हुए बोल बम क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मोहित एवं सीटू ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि उदय ने भी दो खिलाड़ियों को आउट किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोल बम क्रिकेट क्लब की टीम 33.5 ओवरों में 239 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

 

बोल बम की तरफ से भी सौरव कुमार ने शानदार शतक 104 रन बनाए इसके अलावा मोहित ने 57 जबकि मोनू ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया लेकिन अपनी टीम को मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके। गेंदबाजी करते हुए लौंद क्रिकेट क्लब की के गेंदबाज दिवेश कुमार ने चार जबकि राजकुमार ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से लोन क्रिकेट क्लब की टीम ने बोल बम क्रिकेट क्लब की टीम को 150 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। आज के मैच में शानदार दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज योगेश पटेल को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।