-
☰
No image found.
बिहार: दहेज हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश, पति समेत 6 पर हत्या का केस दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। दहेज के लिए एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर देने के बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया।
विस्तार
बिहार: बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। दहेज के लिए एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर देने के बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की नाकाम साजिश रच दी। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पति समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हलसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विपिन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री काजल कुमारी की शादी रामचंद्रपुर निवासी विपुल सिंह पिता सकिंदर सिंह के साथ हुई थी। बीते 3 अगस्त 2026 की सुबह उनके पास फोन किया गया कि काजल ने ससुराल में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही जब परिजन बदहवास हालत में रामचंद्रपुर गांव पहुंचे तो घर पर सिर्फ ससुर सकिंदर सिंह और उनके भाई उपेंद्र सिंह मौजूद मिले। जब पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के बारे में पूछा तो दोनों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। पता चला कि मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है लेकिन, पूरी जानकारी नहीं दी गई। मामले में ग्रामीणों के खुलासे से उठा पर्दा परिजनों का शक तब यकीन में बदल गया जब उन्होंने गांव और आसपास के लोगों से पड़ताल की। ग्रामीणों ने चौंकाने वाला सच बताते हुए खुलासा किया कि काजल ने कोई आत्महत्या नहीं की है बल्कि 2 अगस्त की रात को ही ससुराल के इन दरिंदों ने उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए शव को कहीं गायब कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ससुराल वाले पहले भी अक्सर काजल के साथ बेरहमी से मारपीट किया करते थे। पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज वारदात को अंजाम देने के बाद से घर के सभी सदस्य ताला बंद कर फरार हैं। मृतका के पिता बिपिन सिंह के बयान पर पिपरिया थाने में सकिन्दर सिंह के पुत्र बिपुल सिंह, सकिन्दर सिंह की पत्नी रूबी देवी,अजीत सिंह,अर्चना देवी,दिवाकर सिंह,दीपक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और गायब शव को बरामद करने के लिए डॉग स्क्वायड व अन्य तकनीकी मदद ली जा रही है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पिपरिया थानाध्यक्ष सौरव सुमन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
