-
☰
बिहार: जनता दरबार किया गया आयोजित, एसपी ने तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नवादा पुलिस अधीक्षक ने की।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नवादा पुलिस अधीक्षक ने की। जनता दरबार में हिसुआ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। एसपी ने एक-एक कर फरियादियों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, आपसी झगड़े, मारपीट, घरेलू हिंसा, पुराने लंबित मामलों तथा पुलिस से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसपी ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया, वहीं जिन मामलों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना है। जनता दरबार में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में फरियादियों ने अपनी बात सीधे एसपी तक पहुंचने का काम किया।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार