-
☰
No image found.
बिहार: राजगीर मलमास मेला: 7.32 करोड़ में सैरात बंदोबस्ती, तैयारियां तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: राजगीर में अगले महीने आयोजित होने वाले राजकीय मलमास मेला को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर मेले को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें और प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
विस्तार
बिहार: राजगीर में अगले महीने आयोजित होने वाले राजकीय मलमास मेला को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर मेले को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें और प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसी कड़ी में राजगीर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मेले की सैरात बंदोबस्ती को लेकर डाक (नीलामी) की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें संवेदकों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।इस संबंध में राजगीर के एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मेले के लिए सैरात बंदोबस्ती की सूचना पहले ही प्रकाशित कर दी गई थी। बंदोबस्ती के लिए इस बार 7 करोड़ 30 लख रुपए की सुरक्षित राशि निर्धारित की गई थी।और तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को डाक प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदकों ने भाग लिया और बोली लगाई।और अंततः संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, धनंजय कुमार और अशोक कुमार राय के समूह ने 7 करोड़ 32 लाख 41 हजार रुपए की सर्वाधिक बोली लगाकर सैरात बंदोबस्ती अपने नाम कर ली। यह बोली अन्य सभी प्रतिभागियों से अधिक रही, जिसके आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।नीलामी प्रक्रिया में एक अन्य मजबूत दावेदार के रूप में राकेश कुमार और अनिल कुमार का समूह भी शामिल था। उन्होंने 7 करोड़ 32 लाख 21 हजार रुपए की बोली लगाई, लेकिन अंतिम राउंड में वे पीछे रह गए और सफल नहीं हो सके। डाक में मात्र पिछले मलमास मेले से 2 लाख 41 हजार की अधिक ही बोली लगाई गई है।लोगों में चर्चा है कि कई लोग मेले की बंदोबस्ती लेने के लिए गए थे लेकिन लोग आपस में ही मिल गए।मलमास मेला राजगीर का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें दूर-दूर से लोग भाग लेते हैं।इस अवसर पर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
उत्तर प्रदेश: पीएम आवास फ्लैट हुआ जर्जर, निर्माण गुणवत्ता और आवंटन पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, 25 लाख टैबलेट खरीद को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश: अवैध खनन का बड़ा खेल, प्रशासन पर मिलीभगत के लगे आरोप
मध्य प्रदेश: चाकू हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
