Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: सेज पैथ व नेशनल डायग्नोस्टिक ने आयोजित की दावत-ए-इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 18/03/2026 10:59:54 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 18/03/2026 10:59:54 am
Share:

संक्षेप

बिहार: कौआकोल में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश करते हुए सेज पैथ की ओर से नेशनल डायग्नोस्टिक में एक भव्य दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू

विस्तार

बिहार: कौआकोल में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश करते हुए सेज पैथ की ओर से नेशनल डायग्नोस्टिक में एक भव्य दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोगों ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न जांच केंद्रों के संचालक मौजूद रहे। मगरिब की अजान से पहले सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हाथ उठाकर मुल्क में अमन,चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी। नेशनल डायग्नोस्टिक के संचालक मो. दानिश इकबाल ने रमजान की फजीलत बताते हुए कहा कि यह महीना रहमतों और बरकतों का है। यहाँ एक नेकी का सवाब 70 गुना मिलता है। वहीं उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टियों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। 

चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे हिंदू-मुश्किल एकता का प्रतीक बताया। हसरत, कैसर, आसिफ और अन्य सहयोगियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और सांप्रदायिक सद्भाव मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान पड़ोसियों का ख्याल रखने,गरीबों को जकात, फितरा और खैरात देने जैसी मानवीय संवेदनाओं पर भी जोर दिया गया। अंत में दानिश इकबाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके पर मो. गुलाम कादरी,मो. सदाब (सोनू),मो. इकबाल खान,टीपू सुल्तान,फैयाज टिंकल,सोनू कुमार पासवान,रवीन्द्र कुमार,आशीष कुमार,मो. शौकत अली,मो. इसराफिल,मो. साहिल,शंकर यादव,कुमार गौरव आदि मौजूद रहे।