-
☰
बिहार: शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने 700 से अधिक रक्तदाताओं को किया सम्मानित, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रहे मुख्य अतिथि
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आई 170 टीमों के साथ-साथ गया और नवादा जिले के करीब 700 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
विस्तार
बिहार: शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आई 170 टीमों के साथ-साथ गया और नवादा जिले के करीब 700 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अमित आजाद तिवारी (चंद्रशेखर आजाद के वंशज) एवं अरुण शुक्ल (शहीद बैकुंठ शुक्ल के वंशज) शामिल हुए। इसके अलावा संस्था के मुख्य संरक्षक प्रमोद भदानी, अनंत धीश अमन, इकबाल हुसैन, अनिल स्वामी, फौजी हसलापुर, अतुल कुमार एवं कौशलेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष
सोनी कुमार वर्मा ने बताया कि इस आयोजन में देशभर की 170 रक्तदाता टीमों की भागीदारी से गया जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और नए रक्तदाताओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नवादा जिले के 80 रक्तदाताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नवादा जिला अध्यक्ष गणेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई उल्लेखनीय रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश के प्रदीप इसरानी (252 बार रक्तदान), गुजरात के भूपेंद्र दवे (212 बार रक्तदान) एवं पुणे के महेश कुमार, जिन्होंने एक दिन में 5200 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया, प्रमुख रहे। सभी ने समाज सेवा और मानवता के प्रति सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।