-
☰
उत्तराखंड: कैप्टन दया कृष्ण बेरी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, गंगोलीहाट क्षेत्र में हर्ष की लहर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तराखंड: शिक्षा, समाज सेवा और रक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गंगोलीहाट के कैप्टन दया कृष्ण बेरी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि (Honoris Causa) से सम्मानित किया गया है। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित
विस्तार
उत्तराखंड: शिक्षा, समाज सेवा और रक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गंगोलीहाट के कैप्टन दया कृष्ण बेरी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि (Honoris Causa) से सम्मानित किया गया है। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मैजिक फंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम मधनियाँ (धपोला) निवासी और वर्तमान में गंगोलीहाट में रह रहे कैप्टन दया कृष्ण बेरी, पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में जीव विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय ने उन्हें यह सम्मान डिफेंस (सेना), एनसीसी, शिक्षा जगत और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनमानस और शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। कैप्टन बेरी ने इस सम्मान समारोह में अपने परिवार के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता बेरी (प्रवक्ता, रसायन विज्ञान, रा.इ.का. दशाईथल), बड़े पुत्र डॉक्टर अभिमान सुजल बेरी और भतीजी शगुन उपस्थित रहे। कैप्टन बेरी वर्तमान में एनसीसी अधिकारी के रूप में कैप्टन रैंक पर भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनके स्वर्गीय पिता सेना से सेवानिवृत्त थे। उनकी इस सफलता पर उनकी माता श्रीमती देवकी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोगा राम, कलावती देवी, संजय कुमार, संतोष आगरी, हरीश सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और क्षेत्र की जनता ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि से न केवल गंगोलीहाट बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ा है।
उत्तर प्रदेश: गोरारी पेयजल योजना में जल अर्पण कार्यक्रम, ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर पुलिस ने वांछित आरोपी शुभम यादव को बघोल चौराहे से गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: “स्व. लक्ष्मीनारायण सिंघल की 11वीं पुण्यतिथि पर यादगार श्रद्धांजलि”
उत्तर प्रदेश: चोरी की 3 मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में चौहान समाज के नेता राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में दहशत