Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीएम आवास योजना (शहरी 2.0): 90 हजार लाभार्थियों को 900 करोड़ की पहली किस्त जारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 17/03/2026 01:06:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 17/03/2026 01:06:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके बैंक खातों में कुल 900 करोड़ रुपए की प्रथम किस्त की अनुदान राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर तथा जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के आवास के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका स्वयं का घर होने का सपना साकार हो सके।इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा जेवर के माननीय विधायक धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मा0 विधायक व जिलाधिकारी ने जनपद के चयनित 220 लाभार्थियों को प्रथम किस्त 01 लाख रुपए की धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए और उन्हें योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिलाया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मा0 विधायक धीरेंद्र सिंह ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का तथा सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सहायता राशि उनके अपने घर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने भी सभी लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ मिले तथा आवास निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा हो। 


प्रभारी परियोजना अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद के कुल 220 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इनमें नगर पंचायत जेवर के 115, नगर पंचायत रबूपुरा के 58, नगर पंचायत बिलासपुर के 18, नगर पंचायत दनकौर के 15 तथा नगर पंचायत जहांगीरपुर के 14 लाभार्थी शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा, सहकारिता विभाग से आलोक रंजन सहित शहर मिशन प्रबंधक शीला कुमारी, सिविल इंजीनियर पीयूष कुमार, जिला समन्वक आकाश शर्मा, सामुदायिक आयोजन रविंद्र सिंह व अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहे।