Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ईद की तैयारियां जोरों पर,बाजारों में बिखरी सेवई की खुशबू, दुकानों पर ग्राहकों की भीड़.

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 17/03/2026 12:35:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 17/03/2026 12:35:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश. सोनभद्र जनपद मुख्यालय सहित आसपास के प्रमुख बाजारों ग्रामीण इलाकों में ईद की त्यौहार को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं. बाजारों में सजी रेडीमेड कपड़ों, सेवाइयों, जूते- चप्पल की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे हैं.

विस्तार

उत्तर प्रदेश. सोनभद्र जनपद मुख्यालय सहित आसपास के प्रमुख बाजारों ग्रामीण इलाकों में ईद की त्यौहार को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं. बाजारों में सजी रेडीमेड कपड़ों, सेवाइयों, जूते- चप्पल की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे हैं. इसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं. सोमवार को जनपद के विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही. दुकानदारों का कहना है कि ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारों में और तेजी आएगी. बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. नई डिजाइन के कुर्ता- पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट- दुपट्टों की अच्छी रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है , इसके अलावा सेवई, खजूर और सूखे मेवों की दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 

 ईद के मौके पर घर आने वाले मेहमानों को सेवई और लच्छे से बने मीठे पकवान खिलाने की पुरानी परंपरा है. जिले के दुद्धी के दुकानदार फतेह मोहम्मद खां उर्फ मन्नू खान ने बताया कि खुली सेवई 160 से 200 रूपए प्रति किलो तक बिक रही है, जबकि पैकेट वाली ब्रांडेड सेवई 60 से 100 रूपए प्रति पैकेट तक मिल रही है. वहीं,खजूर 200 से 450 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है.अन्य दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है बाजार की रौनक भी बढ़ती जा रही है. त्यौहार को लेकर शहर से गांव तक का माहौल उत्साह और खुशियों से सराबोर नजर आ रहा है. मुस्लिम समुदाय में ईद का विशेष महत्व है. इस दिन घरों में मीठी सेवई बनाकर ईद का त्यौहार मनाया जाता है और मेहमानों का स्वागत भी सेवई से किया जाता है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की तैयारियां तेज कर दी हैं और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।