-
☰
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर पुलिस ने वांछित आरोपी शुभम यादव को बघोल चौराहे से गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। जंगीपुर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त शुभम यादव को बघोल चौराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। जंगीपुर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त शुभम यादव को बघोल चौराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानपुर गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना जंगीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 0043/26 के तहत बीएनएस की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। इतना ही नहीं, शुभम यादव के खिलाफ पहले से भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उपनिरीक्षक जमालुद्दीन ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गाजीपुर में शासन प्रशासन के आदेशों का और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इरज राजा की सख्त आदेशों का अनुपालन गाजीपुर के सभी थाना द्वारा किया जा रहा है जिससे जनता में भय का माहौल न रहे और अपराध पर अंकुश लग सके फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।