-
☰
उत्तर प्रदेश: छुटमलपुर के जजनेर में अचानक बारिश और तेज हवा से किसानों की गेहूं की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कस्बा छुटमलपुर क्षेत्र के गांव जजनेर में कल देर शाम को हुई अचानक बारिश और तेज हवाएंओ ने किसानो की मेहनत पर पानी फेर दिया,मोसम के इस बदलाव के कारण क्षेत्र के बड़े हिस्से में गैंहू की तैयारी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कस्बा छुटमलपुर क्षेत्र के गांव जजनेर में कल देर शाम को हुई अचानक बारिश और तेज हवाएंओ ने किसानो की मेहनत पर पानी फेर दिया,मोसम के इस बदलाव के कारण क्षेत्र के बड़े हिस्से में गैंहू की तैयारी खड़ी फसले जमीन पर बिछ गई, जिससे भारी नुक्सान की आशंका जताई जा रही है, किसानो का कहना है कि इस समय फ़सल पकने की स्थिति में थी,दाना भरने के दौरान गिरने से दाना काला पड़ जाता है। जिससे गुणवत्ता और दाम दोनों ही कम हो जायेंगे। क्षेत्र के किसानो का कहना है कि उन्होंने खाद पानी और मेहनत से फसल तैयार कि थी, लेकिन कुदरत की मार ने सब बर्बाद कर दिया। किसानो ने प्रशासन से मांग कि है कि राजस्व विभाग की टीमों को भेजकर जल्द से जल्द नूकसान का सर्वे कराया जाए, प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए, और लेखपालों को अपने अपने क्षेत्रों में जाकर फसलौ के नुक्सान का जायजा लेने के निर्देश दिए जाने चाहिए, ताकि किसानों की फसलों के नुक्सान की रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भी पहूंच सके।