-
☰
बिहार: शोभा देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास मुद्दों पर की चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: बिहार राज्य नागरिक परिषद् की सदस्य सह हिसुआ नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन शोभा देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
विस्तार
बिहार: बिहार राज्य नागरिक परिषद् की सदस्य सह हिसुआ नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन शोभा देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नए कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान नवादा जिले के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। शोभा देवी ने नवादा जिले में सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, पेयजल संकट के समाधान तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी समस्याओं के समाधान से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और नवादा के विकास के लिए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस मुलाकात को लेकर नवादा और हिसुआ क्षेत्र में लोगों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिला।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन