-
☰
बिहार: स्वामी दिलीप योगीराज को 18 विद्यापीठ से मानद डॉक्टरेट बनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम भोला बीघा, पोस्ट दोना निवासी अनंत श्री विभूषित जगतगुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य संत स्वामी दिलीप योगीराज जी को 22 फरवरी 2026 को 18 विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के सौजन्य से एचडी मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम भोला बीघा, पोस्ट दोना निवासी अनंत श्री विभूषित जगतगुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य संत स्वामी दिलीप योगीराज जी को 22 फरवरी 2026 को 18 विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के सौजन्य से एचडी मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य, शोध, कला और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में देश-विदेश स्तर पर किए गए उल्लेखनीय योगदान तथा विभिन्न पुस्तकों के लेखन के लिए दिया गया। उपाधि प्रदान करने का निर्णय कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम में कई शिक्षाविदों और विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. देवनारायण पाठक (नेहरू भारती विश्वविद्यालय, प्रयागराज), डॉ. प्रोफेसर ईश्वर शरण विश्वकर्मा (गोरखपुर यूनिवर्सिटी), डॉ. राम प्रकाश रमन (मेरठ यूनिवर्सिटी) तथा डॉ. प्रोफेसर आलोक कुमार विश्वकर्मा (इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) ने उन्हें बधाई देते हुए उनके साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।
उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया