-
☰
उत्तर प्रदेश: छिबरामऊ में बंद मकान से किरायेदार का शव बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बंद मकान से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर किरायेदार संजिव कुमार (55) का शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना और सड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक पिछले करीब 5 वर्षों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बंद मकान से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर किरायेदार संजिव कुमार (55) का शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना और सड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक पिछले करीब 5 वर्षों से किराये के मकान में अकेले रह रहे थे। वह नमकीन और ब्रेड का कारोबार करते थे तथा फेरी लगाकर सप्लाई करते थे। मकान मालिक राहुल गुप्ता को पड़ोसियों ने दुर्गंध की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अविवाहित थे, शराब पीने के आदी बताए गए और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मृतक के भाई प्रदीप गुप्ता ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया