-
☰
मध्य प्रदेश: मां नर्मदा परिक्रमा में श्री दादा गुरु का गर्मजोशी से स्वागत किया
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में सोमवार को मां नर्मदा की पावन धरती पर 4 वर्षों से निराहार अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु की पैदल परिक्रमा यात्रा आज सोमवार दिनांक 23 /2/.2026 को सोकलपुर से चलकर ग्राम पिपरिया कला पहुंची।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में सोमवार को मां नर्मदा की पावन धरती पर 4 वर्षों से निराहार अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु की पैदल परिक्रमा यात्रा आज सोमवार दिनांक 23 /2/.2026 को सोकलपुर से चलकर ग्राम पिपरिया कला पहुंची। ग्राम वासियों ने अवधूत सिद्ध महा योगी श्री दादा गुरु भगवान का बड़ी गर्मजोशी एवं. पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और दादा गुरु के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया यात्रा। मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा पिपरिया कला से होती हुई ग्राम टेकापार से मां नर्मदा तट पीपर पानी सोनाधार घाट पर पहुंची यात्रा में लगभग ढाई से 3 000 परिक्रमा वासी श्री दादा गुरु भगवान के साथ परिक्रमा मे चल रहे हैं। ग्राम पंचायत पिपरिया कला द्वारा नर्मदा परिक्रमा यात्रा के लिए ग्राम की सड़कों की साफ सफाई की व्यवस्था की गई और इस नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर ग्राम वासियों द्वारा पूरे मार्ग पर रंगोली सजाई गई एवं दीपक जलाकर श्री दादा गुरु भगवान का स्वागत बंधन अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे ग्राम में इस पैदल मां नर्मदा परिक्रमा पर श्री दादा गुरु के साथ चल रहे सभी परिक्रमा वासियों का भी तिलक एवं माला पहनाकर उनका भी स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया