-
☰
बिहार: दो ट्रक के आपस टकराने से चालक रंजीत यादव की हुई मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: रजौली थाना क्षेत्र के काराखूंट जंगल में बुधवार की दोपहर दो ट्रक के आमने-सामने टकरा जाने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई।
विस्तार
बिहार: रजौली थाना क्षेत्र के काराखूंट जंगल में बुधवार की दोपहर दो ट्रक के आमने-सामने टकरा जाने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आमने-सामने टकराए ट्रक की टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक ट्रक चालक ट्रक की स्टेयरिंग में ही फंस गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक के शोर मचाने के बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों व दूसरे वाहनों के चालकों के सहयोग से ट्रक चालक को निकाला गया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। लेकिन सूचना के बादभी डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद ग्रामीणों ने ही गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने घायल ट्रक चालक का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत ट्रक चालक की पहचान गया जिले के कोंच थाना के भेड़िया बिगहा मझिआवां गांव निवासी सीताराम यादव के बेटे 32 वर्षीय रंजीत यादव के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस ट्रक का चालक घायल हुआ उस ट्रक पर तार लोड था। वहीं एक अन्य ट्रक खाली था जो रजौली की ओर से कोडरमा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में दोनों ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक चालक ट्रक में ही दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार