Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: किरतपुर नगीना सुरक्षित सीट पर BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए ओम कुमार का किया चयन 

- Photo by : Social Media

उत्तर प्रदेश  Published by: Aakil Ali , Date: 13/03/2024 05:51:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Aakil Ali ,
  • Date:
  • 13/03/2024 05:51:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: किरतपुर नगीना सुरक्षित सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस बार तीन बार के विधायक रह चुके ओम कुमार पर दांव लगाकर सबको चौंका दिया है, बल्कि सपा व बसपा को ललकारा भी है। 2009 में अस्तित्व में आई इस सीट पर सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के सांसद यशवीर सिंह धोबी ने अपनी जीत दर्ज की थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: किरतपुर नगीना सुरक्षित सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस बार तीन बार के विधायक रह चुके ओम कुमार पर दांव लगाकर सबको चौंका दिया है, बल्कि सपा व बसपा को ललकारा भी है। 2009 में अस्तित्व में आई इस सीट पर सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के सांसद यशवीर सिंह धोबी ने अपनी जीत दर्ज की थी। जबकि 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर यशवंत सिंह ने सासंद बनने का गौरव प्राप्त किया था व 2019 के चुनाव में सपा बसपा गठबंधन से ग्रीश चंद को लोगों ने यहां का सांसद बनाया था, परंतु व पांच साल तक लोगों से दूर रहें जिस कारण व लोगों के दिलों में अपनी जगह नही बना पाए। नगीना सीट दलित बहुल सीट कहलाती है। 

यदि इस सीट पर सपा से तीन बार के विधायक रह चुके पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस को सपा मैदान में उतरती है तो मुकाबला और भी रोमांचक होने के आसार है। इसके अलावा इस सीट पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने धुआंधार एंट्री कर सभी पार्टियों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। दलितों व मुस्लिमों की भीड़ उनके साथ बराबर चल रही है। उन्होंने कई सभाएं कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। 

इस सीट पर अभी तक बहुजन समाज पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि राजनीतिक गलियारो में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आनंद प्रकाश के चुनाव लड़ने की चर्चा है। यदि वह इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो सकता है। कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव की चर्चा होटलो चौराहों बैठकों पर होनी शुरू हो गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक तापमान में भी बढ़ोतरी जोरों पर है।