Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: पिथौरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का मोबाइल किया बरामद, आरोपी युवती को न्यायिक रिमांड पर भेजा

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़   Published by: Dakater Kumar Sen , छत्तीसगढ़   Edited By: Shikha Pandey, Date: 19/11/2026 04:57:26 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by.: Dakater Kumar Sen ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 19/11/2026 04:57:26 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले में पिथौरा पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले में पिथौरा पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया रियलमी कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया। पुलिस के अनुसार, पिथौरा के वार्ड नंबर 10 स्थित मेन मार्केट में बंसल मोबाइल शॉप के संचालक अंकित बंसल ने 18 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे उनकी दुकान से नीले रंग का एक रियलमी मोबाइल फोन चोरी हो गया था, जिसकी कीमत करीब 7 हजार रुपये है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।

फुटेज में एक संदिग्ध युवती मोबाइल चोरी करते हुए दिखाई दी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवती पिथौरा बाजार में कुरैशी मोबाइल दुकान के आसपास घूम रही है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने अपनी पहचान निरंका यादव (19), निवासी खैरखुटा, थाना पिथौरा के रूप में बताई। सीसीटीवी फुटेज से उसका मिलान करने पर दुकान में चोरी करने वाली युवती वही पाई गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार की और मोबाइल अपने बैग में रखे होने की जानकारी दी। तलाशी के दौरान बैग से रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी युवती को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।