Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jai Prakash , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 19/11/2026 06:10:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jai Prakash ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 19/11/2026 06:10:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा बुलंदशहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-खुर्जा की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा बुलंदशहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-खुर्जा की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील खुर्जा के सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) और सुपरवाइजर शामिल हुए। इस दौरान सत्येन्द्र सिंह ने मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की बारीकी से जांच करने तथा उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से फॉर्म-8 भरवाए जाएंगे। इसके माध्यम से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। ERO ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।