Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा में धूमधाम से मनाया गया राजीव बंसल ‘राजा भैया’ का 56वां जन्मदिन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/11/2026 01:53:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/11/2026 01:53:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: र्जा की आन, बान और शान राजीव बंसल ‘राजा भैया’ का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया किशन घाट रोड खुर्जा में, खुर्जा नगर की आन, बान और शान, लोकप्रिय समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका परिष

विस्तार

उत्तर प्रदेश: र्जा की आन, बान और शान राजीव बंसल ‘राजा भैया’ का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया किशन घाट रोड खुर्जा में, खुर्जा नगर की आन, बान और शान, लोकप्रिय समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री राजीव बंसल जी, जिन्हें नगर में स्नेहपूर्वक ‘राजा भैया’ के नाम से जाना जाता है, आज अपना 56वां जन्मदिन अत्यंत उत्साह, हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही बधाई देने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर कोई अपनी बारी का इंतजार कर राजीव बंसल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान कर रहा है। इस विशेष अवसर पर उन्होंने सभी आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट भोजन की भव्य व्यवस्था की है, जो सुबह से निरंतर चल रही है। राजीव बंसल जी एक दूरदर्शी, सहृदय, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। वे हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके सहज व्यवहार, बेबाक कार्यशैली और जनहित के कार्यों के कारण नगरवासियों के बीच उनकी विशेष पहचान एवं लोकप्रियता है। खुर्जा की जनता ऐसे व्यक्तित्व को पाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती है।

आप खुर्जा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं तथा अपने निर्भीक, प्रभावशाली और बिंदास कार्यों के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। वर्तमान में आपको श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जंक्शन मार्ग, खुर्जा के प्रबंधक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। निश्चित ही आपकी कार्यकुशलता, अनुभव, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व क्षमता से विद्यालय शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।इसके साथ ही आप अग्रवाल समाज समिति, खुर्जा के संरक्षक के रूप में समाज को दिशा देने का दायित्व निभा रहे हैं। सुप्रसिद्ध राजपाल सिंह जनकल्याण समिति (रज्जू भैया) सैनिक स्कूल, खंडवाया, खुर्जा-शिकारपुर रोड में कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं कुशलता से निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त आप अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी संस्थाओं से जुड़े रहकर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। श्री राजीव बंसल ‘राजा भैया’ के 56वें जन्मदिन पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं संस्थाओं ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related News

उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर

मध्य प्रदेश: सखवार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बिहार: नवादा में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़: पिथौरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का मोबाइल किया बरामद, आरोपी युवती को न्यायिक रिमांड पर भेजा


Featured News