Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/11/2026 05:37:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/11/2026 05:37:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-खुर्जा में मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) को पूरी तरह त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-खुर्जा में मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) को पूरी तरह त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील खुर्जा स्थित सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक (टेबल टॉप एक्सरसाइज) आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने 

अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की फोटो और लिंग (Gender) से संबंधित त्रुटियों की गहनता से जांच करने तथा उन्हें सूची से हटाने के निर्देश दिए। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण अभियान के तहत इन त्रुटियों को दूर करने के लिए सभी संबंधित मतदान केंद्रों (बूथों) पर मतदाताओं से फॉर्म-08 (Form-8) भरवाए जाएंगे। इसके माध्यम से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कर उसे पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।