Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी हुआ  ढेर, दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ का हुआ संयुक्त ऑपरेशन

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Rajendra , दिल्ली  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 10:32:24 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Rajendra ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 10:32:24 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: बुलंदशहर पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया।

विस्तार

दिल्ली: बुलंदशहर पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस को उसके बुलंदशहर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों एजेंसियों की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जाट चौक के पास उसे घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में नसीम दुर्रानी मारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नसीम दुर्रानी पर दिल्ली में दो दिन पहले कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के युवक की हत्या में शामिल होने का आरोप था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को उसके बुलंदशहर में मौजूद होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नसीम दुर्रानी कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन के लिए काम करता था। उसकी मौत के बाद पुलिस की ओर से मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News