Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. भरसट ने विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में की समीक्षा, पेयजल और डंपिंग ग्राउंड की समस्या दूर करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 10:48:56 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 10:48:56 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, परीक्षा परिणाम और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. बामनिया और प्राचार्य पी.सी. कानव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं के 79 और 12वीं के सभी 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, 6 विद्यार्थियों का NEET के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ। विद्यालय के 19 पूर्व विद्यार्थियों ने MBBS और 11 ने IIT, NIT सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है। वर्तमान में विद्यालय में 566 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां 14 स्मार्ट कक्षाओं, अटल टिंकरिंग लैब और डिजिटल पुस्तकालय के माध्यम से आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। छात्रा आयुषी दातला का चयन ISRO के युविका कार्यक्रम में हुआ। वहीं, खेलों में 18 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

बैठक में विद्यालय के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड, पेयजल संकट, खेल मैदान में प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। कचरे के उचित निस्तारण और साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर डॉ. भरसट ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और सुरक्षित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News