Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चार चरणों में 1103 जोड़ों का विवाह संपन्न, सरकार ने प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Akhilesh Kumar Mishra , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 11:51:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Akhilesh Kumar Mishra ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 11:51:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 19 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 19 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 253 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। सभी का विवाह उनके धर्म और समुदाय की परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस चरण में अनुसूचित जाति वर्ग के 186, पिछड़ा वर्ग के 66 और अल्पसंख्यक वर्ग के एक जोड़े का विवाह कराया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी बेटी के सम्मानजनक विवाह में बाधा न बने। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 64 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में, 21 हजार रुपये की सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में योजना के चार चरणों में कुल 1103 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 3 नवंबर को 288, 6 नवंबर को 275, 16 नवंबर को 287 और 19 नवंबर को 253 जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News