Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्थित आवास पर पुत्र पूर्णांशु ओझा श्यामू के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री, प्रतापगढ़ की राजनीति और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Akhilesh Kumar Mishra , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 10:51:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Akhilesh Kumar Mishra ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 10:51:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश प्रताप सिंह से उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश प्रताप सिंह से उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके पुत्र पूर्णांशु ओझा श्यामू भी मौजूद रहे। दोनों ने लखनऊ स्थित रमेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रतापगढ़ जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय विकास और भाजपा के संगठनात्मक विस्तार को लेकर चर्चा हुई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा रानीगंज क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर पहचान रखते हैं। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक समन्वय पर भी विचार साझा किए गए। वहीं, रमेश प्रताप सिंह ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मुलाकात को प्रतापगढ़ की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News