-
☰
No image found.
दिल्ली: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 372 कोन बरामद; चार गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद में कई स्थानों पर एक सा
विस्तार
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर *372 कोन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा* बरामद किया है। बरामद मांझा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न बाजारों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले ज्योति नगर के पास कमरान नामक युवक को 45 कोन चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह मांझा गाजियाबाद के लोनी स्थित बेहटा इलाके के रहने वाले आकाश और प्रेम कुमार से खरीदता था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने गाजियाबाद में छापेमारी कर आकाश के कब्जे से 46 और प्रेम कुमार के पास से 43 कोन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में दिल्ली के नंद नगरी निवासी रवि उर्फ गोलू का नाम सामने आया। पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारकर 238 कोन चाइनीज मांझा बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का भंडारण कर उसे खुदरा दुकानों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा कहां से मंगाया जा रहा था और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
