Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस का खाता फ्रीज करवाना भारत के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला- बलवन्त सिंह

- Photo by : NCR Samachar

उत्तर प्रदेश  Published by: Ashok Kumar Swarnkar , Date: 20/02/2024 11:17:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ashok Kumar Swarnkar ,
  • Date:
  • 20/02/2024 11:17:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ललितपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवन्त सिंह राजपूत के नेतृत्व में आयकर विभाग के सामने धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें बताया गया कि, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इनकम टैक्स विभाग पर दबाव बनाकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के खाता फ्रीज करा दिए गये।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ललितपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवन्त सिंह राजपूत के नेतृत्व में आयकर विभाग के सामने धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें बताया गया कि, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इनकम टैक्स विभाग पर दबाव बनाकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के खाता फ्रीज करा दिए गये। यह मामला सामने आया है, जिसमें कांग्रेस क्राउड फंडिंग के खाते भी जुड़े हैं जिसको फ्रीज करवाया गया। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर वित्तीय हमला ही नहीं है, बल्कि भारत के महान लोकतंत्र पर भी हमला है। यह कदम लोकसभा चुनाओं से पहले उठाया गया हमारी पार्टी कांग्रेस पार्टी के स्वभिमान पर सवालिया निशान है। 

जिलाध्यक्ष बलवन्त सिंह राजपूत ने कहा कि, मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का खाता फ्रीज करवाना भारत के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला है हम कांग्रेसी इस तरह डरने वाली नहीं है संघर्ष कर आम जनमानस को बताएंगे कि, यह भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रचा हुआ कुचक्र है कांग्रेस की साख को गिराने के लिए रचा गया है। कांग्रेस जनता के पास जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी, देश विरोधी, किसान विरोधी, संविधान विरोधी, और लोकतंत्र विरोधी सोच को उजागर करेगी। भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाकर जनता को गुमराह करने का जो काम कर रही है उस गुमराही को कांग्रेस जनता में उभारने का प्रयास करेगी और जनता में जाकर इनके तानाशाही रवैया और झूठ को उजागर करेगी।  

इस दौरान  पीसीसी राकेश रजक एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामभरोसे कुशवाहा, व्यापर प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अशोक कुमार स्वर्णकार, नगर अध्यक्ष धर्म सिंह वर्मा,मकरंद किलेदार, सचिव गजेंद्र सिंह परमार, इंजी, सुनील अहिरवार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगभान सिंह बुंदेला, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकित यादव, सचिव खलक सिंह राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष नागेश रजक, महेंद्र पनारी, श्याम सुंदर सिरोठिया, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, मिलन वर्मा, इरफान खान, दिनेश रजक, सचिव बहादुर सिंह राजपूत, रोहित कुशवाहा, राम अवतार राजपूत, जाहर सिंह राजपूत, हरीश सूरी, भान सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।