Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हांसी में महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का दौरा, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/08/2026 11:45:33 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:45:33 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा:  महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती मीना परमार ने वीरवार को हांसी जिले का दौरा किया। उन्होंने जिला प्रशासन

विस्तार

हरियाणा:  महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती मीना परमार ने वीरवार को हांसी जिले का दौरा किया। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। दौरे की मुख्य झलकियां व अहम निर्देश शिकायतों का तुरंत हो समाधान: मीना परमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सरकारी कार्यालय में अपनी समस्या लेकर आने वाली महिला की शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर, पूरी संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण: उन्होंने अस्पताल के महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड, पिंक ओपीडी और औषधि वितरण कक्ष का दौरा किया। मरीजों से सीधा संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों (जैसे ढाणी राजू की राजवंती) ने अस्पताल के बेहतर इलाज और मुफ्त दवाइयों पर संतोष जताया।

'पिंक ओपीडी' की सराहना: महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित पिंक ओपीडी की उन्होंने विशेष सराहना की, जहां महिलाओं को सहज और सम्मानजनक वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। महिला थाने का निरीक्षण: महिला थाने में शिकायत रजिस्टरों की जांच करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके।  महिला आयोग की उपाध्यक्ष का संदेश हरियाणा सरकार प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। सबके प्रयास से ही हम एक भयमुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल नरवाल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम राजेश खोथ, सिविल सर्जन डॉ. राहुल बुद्धिराजा व महिला थाना प्रभारी सरोज देवी सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।