-
☰
हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति ने पूरे भारत में निशुल्क संस्कार पाठशालाओं की करी शुरुआत
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: फतेहाबाद सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा पूरे भारत के प्रत्येक राज्य के हर गांव में संस्कार शिक्षको की भर्ती की जा रही है और बिल्कुल निःशुल्क संस्कार पाठशाला आयोजित हो रही है।
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा पूरे भारत के प्रत्येक राज्य के हर गांव में संस्कार शिक्षको की भर्ती की जा रही है और बिल्कुल निःशुल्क संस्कार पाठशाला आयोजित हो रही है। रमेश शाक्य ने बताया कि पाठशालाओं में बच्चों को निशुल्क पढ़ाई करवाई जा रही है, जिसके लिए बारहवीं पास होना अनिवार्य है। मात्र एक घंटे संस्कार पढ़ाने और सिखाने होंगे, जिसके बदले समिति द्वारा 9240 रु मानदेय दिया जाएगा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रमेश शाक्य ने बताया कि समस्त भारत में सर्वत्र शिक्षा समिति के राष्ट्रीय काउंसलर धर्मवीर सिंह की देख रेख में संस्कार पाठशालाये स्थापित हो रही है। रमेश शाक्य ने बैठक कर बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नैतिक,सांस्कृतिक,भौतिक, प्रारंभिक,धार्मिक,खेलकूद और योग,सामाजिक शिक्षा पढ़ाना और सीखना है। रमेश शाक्य ने बताया कि संस्कार पाठशाला अपने घर पर,मंदिर,ग्राम पंचायत ,साझे स्थान पर, व अन्य स्थलों के साथ साथ निजी व राजकीय विद्यालय में भी पाठशाला आयोजित कर सकते है। साधु बरोका ने कहा कि संस्कार पाठशाला में आने से बच्चों में अच्छे संस्कार आ रहे है, जिससे बच्चों को पुरानी संस्कृति का ज्ञान प्राप्त हो रहा है। वही विकास सुथार ने कहा कि सरकार और समिति द्वारा संस्कार पाठशाला का कार्य बहुत सराहनीय है।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार