Contact for Advertisement 9650503773


Hyderabad News: जुबली हिल्स के साड़ी शोरूम में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर

- Photo by : social media

हैदराबाद  Published by: Kunal Tewatia, Date: 26/02/2026 01:47:17 pm Share:
  • हैदराबाद
  • Published by: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/02/2026 01:47:17 pm
Share:

संक्षेप

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी Hyderabad के पॉश इलाके Jubilee Hills स्थित रोड नंबर 36 पर Mangalyagauri Saree Showroom में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही

विस्तार

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी Hyderabad के पॉश इलाके Jubilee Hills स्थित रोड नंबर 36 पर Mangalyagauri Saree Showroom में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि आग शोरूम के अंदर तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं, वहीं एहतियातन आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है।


Featured News