Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती: गिलौला CHC के सामने अवैध दवा बिक्री का आरोप, जांच शुरू

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Krishna Chandra Shukla , Date: 26/02/2026 03:18:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Krishna Chandra Shukla ,
  • Date:
  • 26/02/2026 03:18:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद श्रावस्ती के गिलौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सामने अवैध मेडिकल स्टोरों के संचालन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बिना लाइसेंस दवाओं की खुलेआम बिक्री की जा रही है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद श्रावस्ती के गिलौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सामने अवैध मेडिकल स्टोरों के संचालन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बिना लाइसेंस दवाओं की खुलेआम बिक्री की जा रही है और नियम-कानूनों को ताक पर रखकर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सस्ती दवा के नाम पर घटिया और संदिग्ध दवाएं बेची जा रही हैं। मामले को लेकर CHC अधीक्षक और कुछ डॉक्टरों की कथित मिलीभगत की चर्चाओं से हड़कंप मचा है। मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध डिलीवरी कराए जाने की भी सनसनीखेज बातें सामने आ रही हैं। इससे पहले जच्चा-बच्चा की मौत का मामला भी सुर्खियों में रहा था, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष ने अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले की शिकायत CMO और SDM को दी गई है। CDO ने जांच शुरू कर दी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी या मामला फाइलों तक सीमित रह जाएगा।