Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  48 घंटे में खुलासा 7 वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 26/02/2026 12:26:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 26/02/2026 12:26:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के थाना जटहां बाजार क्षेत्र के ग्राम हिरनहीं बिन टोली में 7 वर्षीय मासूम बालक की निर्मम हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरेइलाके में सनसनी फैल गई थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के थाना जटहां बाजार क्षेत्र के ग्राम हिरनहीं बिन टोली में 7 वर्षीय मासूम बालक की निर्मम हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरेइलाके में सनसनी फैल गई थी। 23 फरवरी 2026 को बालक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता से पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर मुकदमा संख्या 20/2026 धारा 103(1), 338(a) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया।  25 फरवरी को हुआ खुलासा पुलिस टीमों ने सघन जांच और पूछताछ के बाद आरोपी पिंटू उर्फ कोयल (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 7 वर्षीय अंकुश को पैसों का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के लिए बनियान से मुंह-नाक दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को खैरा माई स्थान के पास बखार में छिपा दिया था।  बढ़ाई गईं गंभीर धाराएं मामले में अब धारा 5(j)(iv)/6 व 5M/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी मृतक की काले रंग की चप्पल घटना के समय पहने गए आरोपी के कपड़े व आपत्तिजनक सामान मालमुकदमाती 52 रुपये। इस कार्रवाई में थाना जटहां बाजार, स्वाट टीम, साइबर सेल व डायल 112 की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई।यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। एक मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।


Featured News