Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: Vishveshwarya Group of Institutions वीजीआई कॉलेज, दादरी में 150+ कंपनियों के साथ भव्य रोजगार मेला सम्पन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 26/02/2026 12:58:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 26/02/2026 12:58:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला रोजगार कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर द्वारा वीजीआई कॉलेज दादरी में 150+ कंपनियों के साथ भव्य रोजगार मेला सम्पन्न District Employment Office, Gautam Buddha Nagar द्वारा Vishveshwarya Group of Institutions

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला रोजगार कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर द्वारा वीजीआई कॉलेज दादरी में 150+ कंपनियों के साथ भव्य रोजगार मेला सम्पन्न District Employment Office, Gautam Buddha Nagar द्वारा Vishveshwarya Group of Institutions (वीजीआई कॉलेज, दादरी) में दिनांक 25 फरवरी 2026 को एक विशाल एवं ऐतिहासिक रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे जोड़ना एवं उन्हें बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना था। इस भव्य रोजगार मेले में 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने सहभागिता की। आईटी, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, टेलीकॉम, हेल्थकेयर एवं सर्विस सेक्टर की प्रमुख कंपनियों ने विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार आयोजित किए। लगभग 10000 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण प्राप्त हुए, जिनमें से करीब 4150* अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं को ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किए गए तथा अन्य अभ्यर्थियों को आगामी चरण के लिए चयनित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी, दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी एवं जिला पंचायत सदस्य श्री देवा भाटी जी,अभिषेक शर्मा गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष, उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा जी ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सिद्ध हो रहे हैं। संस्थान के चेयरमैन श्री सुनील जिंदल जी ने सभी कंपनियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वीजीआई सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्लेसमेंट के लिए प्रयासरत है। सीईओ डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि 150+ कंपनियों की सहभागिता इस आयोजन की ऐतिहासिक सफलता का प्रमाण है। वीजीआई कॉलेज के एडवाइजर डॉ. एस.पी. पांडेय ने उद्योग–शिक्षा समन्वय को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक कॉर्पोरेट वातावरण से परिचित कराते हैं।
 

डीन प्रो. सी.एम. त्यागी ने आयोजन को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। जिला रोजगार अधिकारी मनीषा अत्री जी ने कहा कि इस रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं के अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री बृजेश सिंह जी, चेयरमैन श्री सुनील जिंदल जी, सीईओ डॉ. पूर्णिमा शर्मा जी एवं जिला रोजगार अधिकारी मनीषा अत्री जी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) प्रदान किए गए, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। प्लेसमेंट हेड अंकुर अग्रवाल एवं नितिन गौर के नेतृत्व में पूरी प्लेसमेंट टीम द्वारा उत्कृष्ट समन्वय एवं व्यवस्थापन किया गया, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय ने सभी कंपनियों, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के बड़े रोजगार मेलों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई। यह रोजगार मेला क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुआ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक कदम साबित हुआ।
 


Featured News