Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: स्थानीय चालकों ने सीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी से की नियोजन की मांग

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Dolly Kumari , झारखण्ड  Edited By: Kunal, Date: 08/06/2026 12:16:11 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by.: Dolly Kumari ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/06/2026 12:16:11 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: करमा सीसीएल प्रोजेक्ट के विस्थापित चालकों ने आउटसोर्सिंग कंपनी से की नियोजन की मांग। जिला के सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को चालक संघ ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंप चुके हैं।

विस्तार

झारखण्ड: करमा सीसीएल प्रोजेक्ट के विस्थापित चालकों ने आउटसोर्सिंग कंपनी से की नियोजन की मांग। जिला के सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को चालक संघ ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंप चुके हैं। विस्तार सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड करमा प्रोजेक्ट के नजदीकी गांव के वाहन चालकों ने चालक संघ के बैनर तले सीसीएल प्रबंधन से नियोजन की मांग की है। ओबी हटाने और प्रोडक्शन का काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी मैं स्थानीय और विस्थापित लोगों को ड्राइवर की नौकरी में रखना है इस नियम को ताक में रखकर कंपनी की मैनेजर श्रीमान शुक्ला जी बाहर से लाकर लोगों को ड्राइवर के काम में रखा है। सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड की संकल्पना के अनुसार ही करमा गांव के लोगों को ही ज्यादा से ज्यादा नियोजन देना है। चालक संघ के वरिष्ठ नेतृत्व कर्ता सह ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर 

 रामबाबू राय ने विस्थापित वाहन चालकों की समस्याओं को देखते हुए इनका हक और अधिकार दिलाने का बीड़ा उठाएं हैं। रामगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त महोदय को इस संबंध में लिखित आवेदन संघ द्वारा दिया जा चुका है और इन्हें प्रशासन द्वारा उनकी मांग को दिलाने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। आउटसोर्सिंग कंपनी को किसी भी हालत में अवैध नियोजन करने की छूट स्थापित स्थानीय लोगों द्वारा नहीं दी जाएगी। अब देखना यह है कि सीसीएल लिमिटेड के आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा नियम कानूनो का कितना पालन करती है। झारखंड प्रदेश में इन दोनों विस्थापितों, स्थानीय मजदूरों, व अन्य कामगारों का भरपूर शोषण का काम करने का ट्रेंड आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा किया जा रहा है।
 

Related News

राजस्थान: आगर गाँव में पंचम श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की धारा में झूमे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: पीडीएस राशन विवाद में 120 बोरी चावल की रात में ट्रॉली पर अनलोडिंग, जांच शुरू

मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल

राजस्थान: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: भाजपा मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक सम्पन्न, जून माह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा


Featured News