-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कौशल विकास मिशन (UPSDM) के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में जनपद के ग्राम रामपुर माझा में संचालित प्रशिक्षण केंद्र अनिरुद्ध बहादुर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के परिसर में दिनांक 6
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कौशल विकास मिशन (UPSDM) के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में जनपद के ग्राम रामपुर माझा में संचालित प्रशिक्षण केंद्र अनिरुद्ध बहादुर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के परिसर में दिनांक 6 जून 2026 को कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री देवराज सिंह ठाकुर व गोविंद यादव विधायक प्रतिनिधि सैदपुर के साथ-साथ कमलेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष सैदपुर ने फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुवात की जिसमें प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को आगे बड़ाया । साथ ही प्रशिक्षण प्रदाता संस्था के प्रतिनिधि श्री धर्मेंद्र कुमार कौशल विकास मिशन की जिला इकाई से दुर्गेश दुबे (डी.पी.एम) श्री विद्या निधि पांडे के (एम.आई. एस) मैनेजर श्री विनोद यादव (बी.पी.एम) श्री जितेंद्र कुमार (बी.पी.एम ) प्रशिक्षुओ एवं युवाओं में सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराना रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पर चर्चा करना ।
कौशल विकास रोजगार प्राप्त करने एवं आत्मनिर्भर बनने का सबसे प्रभावी माध्यम है बदलती तकनीक को एवं उद्योगों की आवश्यकताओं को देखते हुए युवाओं को रोजगार पदक प्रशिक्षण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन राज्य के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्ता पूर्ण उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम प्लेसमेंट सहायता डिजिटल कौशल एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम मे बताया गया कि कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिसमें जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं वंचित वर्गों के अधिकारीओ के भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं कार्यक्रम का समापन धनबाद ज्ञापन के साथ हुआ ।
राजस्थान: आगर गाँव में पंचम श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की धारा में झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: पीडीएस राशन विवाद में 120 बोरी चावल की रात में ट्रॉली पर अनलोडिंग, जांच शुरू
मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: भाजपा मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक सम्पन्न, जून माह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
