-
☰
No image found.
ओडिशा: वरकेरा में गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय की रखी गई आधारशिला
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझि 7 मई को आभासी के माध्यम दिवंगत पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर 204 आदर्श प्राथमिक विद्यालय की नींव रखने की तहत डेलांग व्लक अंतर्गत वरकेरा उच्च प्राथमिक विद्यालय
विस्तार
ओडिशा: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझि 7 मई को आभासी के माध्यम दिवंगत पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर 204 आदर्श प्राथमिक विद्यालय की नींव रखने की तहत डेलांग व्लक अंतर्गत वरकेरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में आदर्श विद्यालय की नींव पर सांसद डाक्टर संबित पात्र और विधायक आश्रित पटनायक उपस्थित रहे । मुख्य अतिथी सांसद डाः सम्वित पात्र अपनी संवोधन में कहा कि पंडित गोदावरीश मिश्र एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ राज्य की शिक्षामंत्री का जिम्मेदारी भी संभाले थे । शिक्षा की विकास में उनका उल्लेखनीय भूमिका रहा । उनके नाम पर आदर्श विद्यालय की स्थापना यथार्थ में राज्य सरकार की एक समयोचित कदम है । विधायक आश्रित पटनायक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की वुनिआदी ढांचा में सुधार लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है । राज्य की प्रति ग्रामपंचायत में गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय स्थापना सरकार का लक्ष्य है । इस महान कार्य को पुरा करने में स्थानीय शिक्षक,छात्र अभिभावक और सभी ग्रामवासी सहयोग करने को उन्होने आग्रह किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान ने की । आदर्श विद्यालय अपनी गांव में हो वरकेरा ग्रामवासी यह चाहते थे । उनकी चाहत पुरा होने की वजह दिलखुश होकर गांव की प्रत्येक व्यक्ति कडी धुप के बावजूद कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर आखिर तक उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल वनाने में डेलांग ब्लक की पुर्व शिक्षा अधिकारी व वरकेरावासी युधिष्ठिर परिडा और शिक्षक नेता मिटुकिशोर प्रधान के विशेष सहयोग रहा ।
इस उपलक्ष एक सभा का आयोजन हुआ । मान्यवर सांसद और विधायक प्रदीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए । अन्य अतिथीयों में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वितीकांत प्रधान,डेलांग ब्लक शिक्षा अधीक्षक पीतवास सेठी,सह शिक्षा अधीक्षक लक्ष्मण प्रधान,विद्यालय की प्रधान शिक्षिका मंजुलता प्रधान और लडकिशोर साहु मंचासीन रहे । समस्त अतिथीयों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । सभा की अध्यक्षता शिक्षा अधिकारी पीतवास सेठी ने की ।
राजस्थान: आगर गाँव में पंचम श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की धारा में झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: पीडीएस राशन विवाद में 120 बोरी चावल की रात में ट्रॉली पर अनलोडिंग, जांच शुरू
मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: भाजपा मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक सम्पन्न, जून माह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
