-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 26 वां कारगिल विजय दिवस
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया जिले के नगर इन्दरगढ़ के कामद रोड स्थित शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विस्तार
किया गया,कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निलय गोस्वामी ने अपने उदबोधन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बताया कि यह सिर्फ एक तारीख नहीं है यह बलिदान साहस और देशभक्ति की एक मिसाल भी है l कारगिल युद्ध में हमारे जवानों ने असंभव को संभव कर दिखाया, बर्फीली चोटियों पर लड़ते हुए उन्होंने दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, उन जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को हम जीवन में कभी भी नहीं भूल सकते l एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश मौर्य ने कारगिल विजय दिवस पर अपने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की l डॉ सरिता सिंह ने कहा देश की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म हैं, सभी में देश भक्ति की भावना होनी चाहिए l टेकचंद भारद्वाज ने कहा कि सरहद पर लड़ने वाले वीर जवान दिन रात हमारे देश के लिए सीमा पर डटकर खड़े रहते हैं तभी हम यहाँ अपने परिवार के साथ सुख शांति से रह पाते हैं l इसलिए देश के बलिदानियों को कभी भी नहीं भुलाना चाहिए l कार्यक्रम में अजय जाटव ने कारगिल विजय दिवस पर निबंध लिखा तथा मुस्कान जाटव, आरती सिसोदिया ने पोस्टर बैनर बनाय l इस अवसर पर कारगिल दिवस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया l इस अवसर पर डॉ सरिता सिंह, टेकचंद भारद्वाज, राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ मुकेश मौर्य, डॉ सचिन गौरी, डॉ शबाना बानो, हरविलास जाटव, सौरभ सैनी, रोहित कुशवाह, दुष्यंत कर्ण, उत्तम बघेल, मनोज रायकबार, नीरज कर्ण, आदि समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l
Bus Accident Case: बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की हुई मौत, 21 श्रद्धालु गंभीर रूप से हुए घायल
उत्तर प्रदेश: शिक्षा माफिया और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना दल एस ने कार्रवाई की मांग की
मध्य प्रदेश: बाबा भीमराव अंबेडकर की निकली भव्य रैली, झांकियों के साथ निकला जनसैलाब
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अभियुक्त को एक अवैद चाकु सहित किया गिरफ़्तार
