-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: खुला नाला बना खतरा, जल्द ढंकने की करी गई मांग तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा नगर के बायपास रोड और जोटई रोड पर बना खुला नाला इन दिनों बड़ी समस्या बन गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा नगर के बायपास रोड और जोटई रोड पर बना खुला नाला इन दिनों बड़ी समस्या बन गया है। लगभग 6 फुट चौड़ा और 6 फुट गहरा यह नाला न केवल बेजुबान पशुओं के लिए बल्कि आम नागरिकों के लिए भी खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका का इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं है, जिसके चलते आए दिन पशु नाले में गिर जाते हैं। समाजसेवियों के अनुसार जब भी कोई गाय या अन्य पशु नाले में गिरता है तो स्थानीय लोग रस्सियों के सहारे उसे बाहर निकालते हैं। कई बार घंटों की मशक्कत के बाद पशुओं को सुरक्षित निकाला जा सका है। लोगों का कहना है कि “बेजुबान पशुओं की भी जान होती है, उन्हें भी जीने का अधिकार है,” ऐसे में खुले नाले को पाटना बेहद जरूरी है। उल्लेखनीय है कि गत माह पूर्व भिंड रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए बड़े नाले को ढंककर (पाटकर) बनाया गया है। ऐसे में नागरिकों का सवाल है कि जब भिंड रोड का नाला ढंका जा सकता है तो बायपास और जोटई रोड का नाला अब तक क्यों खुला छोड़ा गया है? जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की प्रतिक्रिया महावीर जैन अध्यक्ष व्यापार संघ पोरसा का कहना है कि खुला नाला खतरनाक होता है इसलिए नगर पालिका को उक्त नाला को पांटना चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा के अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि 6 फुट चौड़ा और 6 फुट गहरा यह नाला अत्यंत खतरनाक है और इसे शीघ्र पाटा जाना चाहिए। आसिफ खां पठान का कहना है कि खुला नाला पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी हर समय खतरा बना रहता है, इसलिए इसे ढंकना बेहद आवश्यक है। जगदीशगढ़ निवासी सुनील सखवार ने बताया कि खुले नाले से बदबू भी आती है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रशासन का पक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर ने बताया कि नाले को पाटे जाने की योजना प्रशासन के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि यह नाला उनके कार्यकाल से पूर्व बना था, जबकि भिंड रोड का नाला उनके कार्यकाल में बनाकर पाटा गया है। बायपास और जोटई रोड के नाले को ढंकने के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र जारी की जाएगी। फिलहाल नागरिकों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएगा, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
ओडिशा: भगवान बुद्ध की जयंती पर हुआ भव्य समारोह, छात्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया सम्मान
उत्तर प्रदेश: श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन , कई योजनाओं की दी गई जानकारी
बिहार: आशा थान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी आस्था, जमकर उमड़ी भीड़
मध्य प्रदेश: मेघनगर सीएचसी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 25 इनामी आरोपी गिरफ्तार, 203 चालान से ₹77,900 वसूली
राजस्थान: इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा के विकास और प्रशिक्षण पर दिया गया जोर
