Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान, गांवों में टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 06:05:39 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 06:05:39 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार ग्राम ऐसाह व रानपुर में  100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार ग्राम ऐसाह व रानपुर में  100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित डंडोतिया ने बताया कि इस अभियान में हाईरिस्क गांव में 60 साल से ऊपर के हितधारकों, मधुमेह रोगी, 5 साल पुराने टीबी मरीज और उनके संपर्क में आने वाले हाउस होल्ड, कुपोषित, धूम्रपान, अल्कोहल लेने वाले सभी हितधारकों की टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग की गई। साथ ही टीबी के लक्षण वाले संभावित क्षय रोगियों के स्पूटम कलेक्शन किए गए। 

उन्होंने बताया कि गांव में इस तरह पहलीवार एक्सरे मशीन आई है तो लोगों में काफी उत्साह दिखा और लोंगो को शिविर स्थल तक लाने के लिए गांव के जागरूक समाजसेवी लोग आगे आए और बुजुर्गों के एक्सरे करवाए गए। इस दौरान डीपीसी श्री बृजेश सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। टीबी की बीमारी के प्रति जो सामाजिक भेदभाव होता है, उसे लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. नरेंद्र उपाध्याय ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है कि जहां भी ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे है, वहां के सभी वर्नेवल ग्रुप अपना एक्सरा कराए। हम सब मिलकर टीबी की बीमारी से समुदाय को मुक्त कर सकते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच को इस अभियान से जुड़कर क्षय रोगी को फूड वास्केट देने की अपील की है। शिविर में सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैलेंद्र सिंह, सीएचओ सुनील सेनी, अशोक कुशवाह, रेडियोग्राफर जतिन सिंह राजपूत, अभिमन्यु नागर, आशा सुपरवाइजर सीमा शर्मा सहित सेक्टर की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।