-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में मजदूरी मांगने गई महिला को मालकिन द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में मजदूरी मांगने गई महिला को मालकिन द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है। आरोप है कि आठ महीने की मजदूरी देने के बजाय महिला ने गाली गलौज और मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला दूसरी महिला को एक के बाद एक लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है बरेली में लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करने वाली एक महिला की मां के साथ यह घटना हुई है। मजदूरी मांगने के लिए जब महिला अपनी मालकिन के पास पहुंची तो वह आग बबूला हो गई और उसने एक के बाद एक महिला को 11 थप्पड़ मार दिए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ बताया जा रहा है यह पूरा मामला बरेली का सुभाष नगर क्षेत्र का है। इस पूरे मामले में पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी महिला के घर पर काम करती थी। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल में एडमिट थी. बेटी ने रुपए लेने मालकिन के पास भेजा था लेकिन रुपए देने की वजह महिला ने मारपीट की और बेइज्जत किया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: अवैध रेत नष्ट, स्यारु में कलश यात्रा में भारी सहभागिता दिखी
हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को बुद्ध के सिद्धांतों से कराया गया परिचय
मध्य प्रदेश: जनसमस्याओं को लेकर पत्रकार संघ किया अनशन, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त
मध्य प्रदेश: आधी रात को लूट, दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी ले गए बदमाश
