Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ, लेकिन स्कूल के पास कचरे का ढेर बना बड़ी चिंता

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 11:58:52 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 11:58:52 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राकेश कोली नगर परिषद मालनपुर में आज शासन की मंशा के अनुरूप जनगणना कार्यक्रम का विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राकेश कोली नगर परिषद मालनपुर में आज शासन की मंशा के अनुरूप जनगणना कार्यक्रम का विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया। परिषद कार्यालय में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती रायश्री मुकेश किरार एवं सीएमओ श्री रेहान अली ने जनगणना के लिए तैनात सुपरवाइजरों और प्रगणकों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों को पानी की बोतलें वितरित कीं और नाश्ते की व्यवस्था कर उनका उत्साहवर्धन किया। सीएमओ ने सख्त लहजे में वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनगणना के कार्य में कोई बाधा न आए और प्रगणकों को पूरा सहयोग मिले। इस अवसर पर श्री सूरज परमार, अखिलेश तोमर, ब्रजेश कुमार और अफजॉन अली सहित परिषद का पूरा अमला मौजूद रहा।


व्यवस्था पर गहराया विरोधाभास: कन्या शाला के पास लगा कचरे का अंबार परिषद कार्यालय में जहाँ उत्सव सा माहौल दिखा, वहीं वार्डों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। वार्ड क्रमांक 14 स्थित शासकीय कन्या शाला विद्यालय के ठीक पास लगा कचरे का विशाल ढेर परिषद की सफाई व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ परिषद प्रगणकों का स्वागत करने में जुटी है, तो दूसरी तरफ उसी के वार्डों में गंदगी का साम्राज्य फैला है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन का ध्यान केवल उन कार्यों पर है जहाँ फोटो खिंचवाई जा सके, जबकि छात्राओं के स्कूल के पास लगी यह सड़ांध और बदबू किसी को नजर नहीं आ रही।

जनता के तीखे सवाल

नागरिकों ने परिषद की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए पूछा है कि, "क्या जनगणना के प्रगणक इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरेंगे? क्या डेटा जुटाना ही परिषद की एकमात्र जिम्मेदारी रह गई है, सफाई जैसे बुनियादी कर्तव्यों से उनका कोई सरोकार नहीं?"
छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ ने परिषद की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि जनगणना के इस राष्ट्रीय अभियान के बीच नगर परिषद कन्या शाला के पास लगे इस 'बदहाली के ढेर' को हटाती है या केवल कागजी स्वागत-सत्कार तक ही सीमित रहती है।