Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: युवा सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, आचार्य महाश्रमण से लिया आशीर्वाद

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 10:38:45 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 10:38:45 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी गुरुवार को लाडनूं के प्रवास पर रहे।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी गुरुवार को लाडनूं के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जैन विश्व भारती संस्थान में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित 'दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जैन विश्व भारती पहुंचकर शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे गहन आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने राज्य की प्रगति और जनहित के कार्यों पर आचार्य श्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। सम्मेलन में नए भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी जन्म भूमि,कर्म भूमि और पुण्य भूमि है। 


देश के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों को सहेज रही है, बल्कि रक्त दान, नशा मुक्ति और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा भी दे रही है। उन्होंने उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र हित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें। श्री देवनानी ने कहा कि आचार्य महाश्रमण भी पूरे विश्व को मानवता, शांति, नैतिकता का संदेश दे रहे हैं, जिसे युवाओं को आत्मसात कर भारतीय मूल्यों को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करना चाहिए। इससे पूर्व लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती पहुँचने पर संस्थान एवं  तेरापंथ समाज और स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा विधान सभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन में युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Featured News