Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: ग्वालियर मेला प्राधिकरण में अशोक जादौन ने संभाला अध्यक्ष पद, भव्य समारोह में हुआ पदभार ग्रहण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 10:44:42 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 10:44:42 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ग्वालियर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सलाह पर मध्य प्रदेश शासन ने प्राधिकरण में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्तियां होने के बाद ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय रेस क्रॉस रोड ग्वालियर में आज नव नियुक्त अध्यक्ष श्री अशोक जादौन जी एवं नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर जी ने पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सलाह पर मध्य प्रदेश शासन ने प्राधिकरण में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्तियां होने के बाद ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय रेस क्रॉस रोड ग्वालियर में आज नव नियुक्त अध्यक्ष श्री अशोक जादौन जी एवं नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर जी ने पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में अनेक गणमान्य जन प्रतिनिधियो सम्मिलित होकर सभी ने नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण समारोह मंच पर ग्वालियर लोकसभा के सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी,भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया जी,पूर्व सांसद एवं पूर्वमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री अनूप मिश्रा जी, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पराशर जी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी जी, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा जी, साडा ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष श्री जय सिंह कुशवाह जी, जिला पंचायत ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री रामबरन सिंह गुर्जर जी, हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ युवा नेता श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया जी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गण, श्री‌ वेद प्रकाश शिवरहरे जी,एवं श्री सुधीर गुप्ता जी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती सुमन शर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र जैन जी, प्रमुख समाजसेवी श्री महेश मुद्गल जी, पूर्व अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा जी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अशोक जैन जी, ग्वालियर मेला व्यापार प्राधिकरण के पूर्व डायरेक्टर गण श्री निर्मल कोठारी जी ,श्री पारस जैन जी, भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर महामन्त्री गण श्री जवाहर प्रजापति जी,श्री धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू जी , राजू पलैया जी,पूर्व पार्षद श्रीमती विनती शर्मा जी, मेला सचिव श्री त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनियुक्त ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन का अपने दायित्व की पदभार ग्रहण समारोह में जाने से पूर्व नगर में कार्यकर्ताओ द्बारा स्वागत यात्रा के रुप मे विशाल रेली निकाली गई । उनका विभिन्न स्थानो पर जगह-जगह स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ बड़ी मालाओ से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक और व्यापारिक समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रातः 9 बजे श्री अशोक जादौन का काफिला उनके निवास तृप्ति नगर मुरार ग्वालियर से जैसे ही निकला लोगों ने फूलमालाओं से लाद दिया एवं आतिशबाजी कर,पुष्प वर्षा कर, मिष्ठान वितरण कर नागरिको ने भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन का काफिला नदी पार टाल, मालरोड, *बारादरी चौराहा,चौराहा पहुंचे उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की,इसके बाद जलूस गांधी रोड,ईदगाह, शहीद गेट, कुम्हरपुरा, *थाटीपुर चौराहे पर पहुंचकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया*, थाटीपुर होते हुये मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव पहुंचा, जहाँ पदभार ग्रहण करने से पहले भगवान हनुमान मंदिर में  पूजन अर्चना कर आर्शीवाद लिया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं नवनियुक्त उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर एंव वरिष्ठ नेताओं के साथ काफिला ग्वालियर मेला प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचा जहाँ पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।


इस अवसर पर समारोह में बड़ी तादाद में मौजूद प्रमुख व्यापारी गणो एंव भारतीय जनता पार्टी के जेस्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ को ग्वालियर मेला प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अशोक जादौन ने कहा कि वह ग्वालियर मेला को नई  ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे । उन्होंने कहा कि वह मेला व्यापारियों के हित में काम करेंगे उन्होंने अपनी ड्यूटी के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं बीजेपी मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, सहित प्रदेश के सभी नेताओं को धन्यवाद दिया। पदभार ग्रहण समारोह को भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया ने भव्य आयोजन में आए हुए सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को संगठित रहकर व्यापार मेले के विकास पर कार्य करने का अनुरोध किया। पदभार ग्रहण समान समारोह को नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर जी ने संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प दोहराया। अध्यक्ष श्री जादौन जी एंव श्री गुर्जर जी के शपथग्रहण समारोह में बड़ी संख्या मे उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ तौर पर दिखाई दे रहा था कार्यकर्ता गण एक दूसरे को बधाई देकर अभिवादन कर रहे थे।


Featured News