Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के वांछित आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 10:49:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 10:49:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में दुष्कर्म के वांछित आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी चाकू सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में दुष्कर्म के वांछित आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी चाकू सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दो आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में नामजद आरोपी साकिब पुत्र मोहम्मद सईद और मुनीश पुत्र रामबहादुर राठौर निवासी ग्राम केला डंडी फरार चल रहे थे। इसी बीच 29 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए पीड़िता पक्ष को तमंचा दिखाकर धमका रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मधुनगला मंदिर के पास दोनों आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से भागने लगे, लेकिन कच्चे रास्ते पर असंतुलित होकर गिर गए।

 इसी दौरान एक आरोपी साकिब ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें साकिब के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक .315 बोर तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। वहीं, दूसरे आरोपी मुनीश को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने के मामले में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


Featured News