-
☰
No image found.
राजस्थान: फिरौती कांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सख्त कार्रवाई में आरोपियों का मुंडन कर जुलूस निकाला
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बारां शहर में चर्चित फिरौती कांड के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को दो आरोपियों का मुंडन कराकर सड़कों पर पैदल जुलूस निकाला।
विस्तार
राजस्थान: बारां शहर में चर्चित फिरौती कांड के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को दो आरोपियों का मुंडन कराकर सड़कों पर पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों से “अपराध करना पाप है” कहलवाया गया और घटना स्थल की तस्दीक भी कराई गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने राहत जताई और “पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाए। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब भी फिरौती की बाकी रकम की बरामदगी में जुटी है। सभी आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार, इस मामले में पहले ही सुमित नागर, मोनू उर्फ मोईन खान, साजिद उर्फ राइडर और रेहान उर्फ ईशु को गिरफ्तार किया जा चुका था। गुरुवार को शाहरुख उर्फ जावेद और राहिल को भी तस्दीक के बाद जेल भेजा गया। सख्त संदेश के लिए मकान ध्वस्त गौरतलब है कि 24 अप्रैल को कांच व्यापारी सतीश गोड़ का अपहरण कर 14 लाख रुपए की फिरौती ली गई थी। जांच में सहयोग नहीं करने पर प्रशासन ने मुख्य आरोपी के अतिक्रमण वाले मकान को भी ध्वस्त कर दिया, जिससे अपराधियों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया।
फरार मुख्य आरोपी सैफ अली (27) को भी पुलिस ने देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकार अब इस मामले के सभी सात आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।
उत्तर प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम, बीजीबी ब्रज स्कूल में पूजा और प्रवचन का आयोजन
मध्य प्रदेश: जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ, लेकिन स्कूल के पास कचरे का ढेर बना बड़ी चिंता
ओडिशा: मधुसूदन दास व गजपति देव की पुण्यतिथि पर आयोजन, साहित्यकार को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: RPF की बड़ी कार्रवाई, महिला कोच में सफर कर रहे 18 पुरुष गिरफ्तार
असम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 100 से अधिक चोरी हुए मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए गए
