-
☰
No image found.
बिहार: शक के चलते पति ने करी पत्नी की हत्या, मौके से फरार हुआ आरोपी
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कौआकोल जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में बुधवार की रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
विस्तार
बिहार: कौआकोल जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में बुधवार की रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के चरित्र पर शक के कारण सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गीज्जर (बरछी) से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मृतका की पहचान बबीता कुमारी के रूप में हुई है,जबकि आरोपी पति रवि मांझी बताया जा रहा है। दोनों की शादी करीब 25 वर्ष पहले हुई थी और उनके सात बच्चे हैं। स्वजनों के अनुसार,पति रवि मांझी अपनी पत्नी पर अक्सर बेवजह शक करता था,जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आपा खो दिया और पत्नी पर गीज्जर (बरछी) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के सामने हुई। गंभीर रूप से घायल बबीता कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कौआकोल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष एसआई अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और सातों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। कौआकोल पुलिस के अनुसार हत्यारा पति पूर्व से आपराधिक किस्म का व्यक्ति रहा है। उसके विरुद्ध कौआकोल थाना सहित कई अन्य थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज है। घटना के बाद मृतक की माता ने कौआकोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मध्य प्रदेश: जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ, लेकिन स्कूल के पास कचरे का ढेर बना बड़ी चिंता
ओडिशा: मधुसूदन दास व गजपति देव की पुण्यतिथि पर आयोजन, साहित्यकार को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: RPF की बड़ी कार्रवाई, महिला कोच में सफर कर रहे 18 पुरुष गिरफ्तार
असम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 100 से अधिक चोरी हुए मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए गए
