-
☰
No image found.
बिहार: नवादा साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी में इस्तेमाल 10 फर्जी ऐप्स गूगल से हटवाए
- Photo by :
संक्षेप
बिहार: नवादा में बढ़ते साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए साइबर थाना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
बिहार: नवादा में बढ़ते साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए साइबर थाना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ठगी के लिए इस्तेमाल की जा रही 10 फर्जी एपीके फाइल्स की पहचान कर उन्हें गूगल प्लेटफॉर्म से हटवा दिया है। इस प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। साइबर थाने की पुलिस ने 10 वैसे एपीके फाइल्स को निष्क्रिय कराया, जो किसी भी साफ्टवेयर को हैक करने में सक्षम थे। साइबर पुलिस ने गूगल की मदद से इन फाइल्स को पूरी तरह से निष्क्रिय करने में सफलता हासिल की। अब ये फाइल लोगों के सिस्टम पर या तो नहीं खुलेंगे अन्यथा फाइन्य के साथ ही गूगल इन्हें नहीं खोलने की चेतावनी भी भेजेगा।
जिन एपीके फाइल्स को निष्क्रिय किया गया है, उनमें इलेक्ट्रिक बिल अपडेट, मीटर बिल अपडेट चालान अपडेट आदि शामिल थे। ये सभी ऐसे फर्जी एप्स थे जो उपभोक्ताओं को विभिन्न फर्जी नामों से दिग्भ्रमित कर रहे थे। साइबर थाने की पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। साइबर पुलिस द्वारा एपीके फाइल से संबंधित उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गयी,एसपी अभिनव धीमान की मॉनिटरिंग व मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी साइबर थाना डीएसपी की देखरेख में उक्त कार्रवाई की गयी।
मध्य प्रदेश: जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ, लेकिन स्कूल के पास कचरे का ढेर बना बड़ी चिंता
ओडिशा: मधुसूदन दास व गजपति देव की पुण्यतिथि पर आयोजन, साहित्यकार को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: RPF की बड़ी कार्रवाई, महिला कोच में सफर कर रहे 18 पुरुष गिरफ्तार
असम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 100 से अधिक चोरी हुए मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए गए
