-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा, सोनभद्र से चार राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रयागराज वासियों को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रयागराज वासियों को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इंद्र एक्सप्रेसवे के लिए जींद गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उनमें सोरांव तहसील का गांव जुड़ापुर दांदू भी शामिल है और इसी गांव में गंगा एक्सप्रेसवे का अंतिम छोर है जिसका उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया। प्रयागराज से सोनभद्र तक करीब 330 किमी लंबा प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा। सोनभद्र से चार राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा जुड़ी है. ऐसे में दिल्ली और पश्चिम यूपी की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे आने वाले लोगों को सोरांव से जुड़ापुर दांदू में विंध्य एक्सप्रेसवे का लिंक तो मिल जाएगा। इससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी। साथ ही व्यापार व पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज में सोरांव, फूलपुर, हंडिया तहसील के रास्ते होते हुए मिर्जापुर और सोनभद्र तक जाएगा। एक्सप्रेसवे के लिए तीन तहसीलों के जिन 84 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उनमें तहसील सोरांव के 29, फूलपुर के 24 और तहसील हंडिया के 31 गांव हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों की सूची तैयार की जा चुकी है। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश: अवैध रेत नष्ट, स्यारु में कलश यात्रा में भारी सहभागिता दिखी
हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को बुद्ध के सिद्धांतों से कराया गया परिचय
मध्य प्रदेश: जनसमस्याओं को लेकर पत्रकार संघ किया अनशन, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त
मध्य प्रदेश: आधी रात को लूट, दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी ले गए बदमाश
उत्तर प्रदेश: मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा
