-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में पंजाब नेशनल बैंक में हुआ चोरी का प्रयास, पुलिस गश्त से टली बड़ी वारदात
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा के अग्रसेन चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा के अग्रसेन चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोर छत के रास्ते बैंक में घुसे और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन पुलिस गश्त की सक्रियता के चलते वे कुछ भी चुरा नहीं पाए और खाली हाथ ही फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और बैंक की पहले से रेकी भी की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद नगर निरीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आसपास के कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। अगर पुलिस गश्त समय पर न होती, तो बड़ी वारदात हो सकती थी।
मध्य प्रदेश: 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान, गांवों में टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित
मध्य प्रदेश: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, ड्यूटी रोस्टर जारी
मध्य प्रदेश: पोरसा उसैथ घाट पर भीषण जाम, घंटों ठप रहा यातायात, यात्रियों को भारी परेशानी
मध्य प्रदेश: झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, वर्षों से फरार अपराधी दबोचे गए
उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
