-
☰
मध्य प्रदेश: एटक ने चटनिहा में नई नियुक्तियाँ कीं, मजदूर कल्याण का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आज दिनांक16/09/2025 ग्राम पंचायत क्षेत्र चटनिहा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर संगठन के विभिन्न पदों पर की गई नई नियुक्तियां कामरेड संजय नामदेव के आदेशाअनुसार इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, जिला सचिव
विस्तार
मध्य प्रदेश: आज दिनांक16/09/2025 ग्राम पंचायत क्षेत्र चटनिहा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर संगठन के विभिन्न पदों पर की गई नई नियुक्तियां कामरेड संजय नामदेव के आदेशाअनुसार इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, जिला सचिव राज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, ब्लॉक सचिव सरलेश द्विवेदी, ब्लॉक महामंत्री ओमकार गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी रवि कुमार बैस ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहित मिश्रा एवं साथ में अंतरवा़ अध्यक्ष अश्वशत्थामा सिंह केराम उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्र चटनिहा का अध्यक्ष मुरली सिंह एवं कमलेश सिंह उपाध्यक्ष चटनिहा, लोलर सिंह सचिव चटनिहा लल्लू सिंह सह सचिव चटनिहा जय सिंह कोषाध्यक्ष चटनिहा नागेंद्र सिंह महामंत्री चटनिहा हरीश गुर्जर मीडिया कर्मी चटनिहा प्रेम शंकर सिंह सक्रिय सदस्य चटनिहा राम सुशील गुर्जर सदस्य परिगन सिंह सदस्य रमेश प्रजापति सक्रिय सदस्य उदय नारायण सिंह सदस्य चटनिहा इंद्रजीत सिंह सदस्य चटनिहा मनबहोर सिंह सदस्य चटनिहा संतोष गुर्जर सदस्य चटनिहा रमेश कुमार प्रजापति सक्रिय सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। एवं निर्माण मजदूर संगठन एटक आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। एवं वहां पर ग्रामीण जन राजकिशोर पांडेय , प्रीतम सिंह,त्रिलोक सिंह, लल्लू सिंह, राजपति सिंह, अशोक कुशवाहा, एवं मनबोध सिंह उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष संतोष पाठक ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा।
ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी का दायित्व है कि घर-घर जाकर मजदूर साथियों से संपर्क स्थापित करें और उन्हें मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित संबल कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करें।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पात्र मजदूरों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं। साथ ही, मजदूरों की मजदूरी या अन्य समस्याओं के समाधान में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
निर्माण मजदूर संगठन (एटक) का यह कदम मजदूरों के कल्याण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगठन ने मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।